जानिये Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट के फीचर्स – नहीं तो लेने के बाद पछताओगे

आज लॉन्च हुई Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट के फीचर्स के बारे में हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। (एक्स-शोरूम) 10,99,900 रुपये के साथ आने वाली इस कार में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए गए हैं। जिनके बारे में हम इस पोस्ट में डिटेल में बताएंगे। इसके फीचर्स के बारे में जानने के बाद ही आप इसकार को खरीदें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पढ़ सकता है। इसलिए इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट के फीचर्स

दोस्तों नई Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट कमाल के लुक के साथ आती है। पुरानी Creta के मुकाबले इसमें बहुत सारे बदलाव किए गए है। जिन्हें हम एक-एक करके इस पोस्ट में जानेंगे। दोस्तों इसका फ्रंट लुक पूरी तरीके से चेंज हो चुका है। इसमें BLACK CHROME PARAMETRIC स्टाइल का GRELL मिल जाता है।

इसमें आपको SEQUENTIAL TURN INDICATORS मिलते है। QUAD BEAM LED HEADLAMPS इसमें आते है। इस कार के बोनट का लुक भी सबसे अलग है। BLACK MACHINE फिनिश के साथ इसके व्हील्स आते है। दोस्तों साइड के लुक में ज्यादा कुछ चेंज नहीं हुआ है, इसमें पुरानी Creta की तरह ही साइड का लुक मिलता है।

पुरानी Creta में जो Panoramic Sunroof आता है बिल्कुल वैसा ही सनरूफ इसमें भी आता है। हम अगर गाड़ी के अंदर की बात करें तो इसके डैशबोर्ड का स्टाइल बिल्कुल नया है। इस कार की हाइलाइट्स इसकी 2 स्क्रीन्स है। इसमें आपको 10.2 inch के 2 ब्राइट स्क्रीन्स मिलती है जो इस कार में चार चाँद लगा देती है।

AC के कंट्रोल्स भी सबसे अलग है। स्टेरिंग व्हील इसका पुरानी कार के जैसा ही है। लेकिन कलर अलग दिया गया है। इसमें आपको मोबाइल फोन के लिए वायरलेस चार्जिंग मिल जाती है। साथ में 2 usb पोर्ट मिल जाते है और 12 वोट का सॉकेट भी इसमें आता है। इसमें सीट्स काफी चेंज हो चुकी है।

Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट में आपको स्टोरेज एरिया भी काफी मिल जाता है। इस कार में आपको नेविगेशन सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही इसमें 12 लैंग्वेज का UI सपोर्ट मिलता है। BLUELINK CONNECTIVITY का सपोर्ट भी आपको इसमें मिलता है। जिसमें 70 प्लस फीचर्स है। इसमें आपको होम तो कार का फीचर भी मिलता है।

जिससे आप इसको वॉइस कमांड देकर कार के फीचर्स को कण्ट्रोल कर सकते है जैसे – टायर का प्रेशर चेक कर सकते है, फ्यूल लेवल चैक कर सकते है, कार लो लॉक-अनलॉक कर सकते है आदि। इसे ही बहुत सारे काम आप वॉइस से कर सकते है। इसमें आपको 360 डिग्री कैमरा व्यू मिल जाता है।

दोस्तों अब तो आपको पता चल गया होगा कि Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे। यदि आपको इस कार के बारे में और जानना है तो हमें कमेंट में बताएं। साथ ही इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Leave a Comment